.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D9d17e662-2374-4ec3-8112-fd979b760249&w=3840&q=75)
Lifestyle Tips : जब हम सफर पर निकलते हैं, तो यात्रा का अनुभव अच्छा और सुकून देने वाला होना चाहिए. लेकिन बहुत से लोगों के लिए बस या कार में सफर करना किसी परेशानी से कम नहीं होता, क्योंकि उन्हें यात्रा के दौरान उल्टी, चक्कर या मतली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यह एक आम समस्या है, जिसे ‘मोशन सिकनेस’ या ‘यात्रा रोग’ भी कहा जाता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर क्यों लोगों को बस या कार में उल्टी आती है, इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण क्या है और इससे राहत पाने के घरेलू व कारगर उपाय क्या हैं.
उल्टी आने का कारण (मोशन सिकनेस क्यों होती है?)
यात्रा के दौरान उल्टी आने का मुख्य कारण शरीर के अंदर संतुलन बनाए रखने वाली प्रणाली का भ्रमित हो जाना होता है। हमारे शरीर में एक प्रणाली होती है जिसे वेस्टिबुलर सिस्टम कहते हैं, जो कान के अंदर स्थित होता है और संतुलन बनाए रखने का काम करता है. जब हम किसी चलती हुई बस, कार या ट्रेन में होते हैं, तो हमारी आंखें स्थिर वातावरण को देखती हैं (जैसे सीट या सामने की दीवार), लेकिन हमारे शरीर और कान को गति का अहसास होता है। यह विरोधाभास दिमाग को भ्रमित कर देता है, जिससे उल्टी, सिर चकराना, मतली या बेचैनी जैसी स्थिति पैदा होती ह. इसी स्थिति को मोशन सिकनेस कहते हैं.
मोशन सिकनेस के लक्षण
सिर दर्द या भारीपन
मतली महसूस होना
उल्टी आना
पसीना आना
चक्कर आना
थकावट या सुस्ती
चिड़चिड़ापन
उल्टी से बचने के उपाय
1. सीट का सही चुनाव करें
कार में आगे की सीट पर बैठें और बस में खिड़की के पास बैठें ताकि बाहर का दृश्य देखा जा सके। इससे आंख और शरीर को एक जैसी गति का अनुभव होगा.
2. बाहर देखें, पढ़ाई या मोबाइल से बचें
सफर के दौरान किताब पढ़ना, मोबाइल चलाना या अंदर की चीजों को देखना मोशन सिकनेस को बढ़ा सकता है। बेहतर है कि बाहर दूर क्षितिज की ओर देखें.
3. ठंडी हवा का सेवन करें
कार या बस में खिड़की खोलकर ताजी हवा लें या एसी का इस्तेमाल करें। ताजी हवा से उल्टी की इच्छा कम होती है.
4. सफर से पहले हल्का भोजन करें
यात्रा से पहले बहुत अधिक तला-भुना या भारी भोजन न करें। हल्का, सुपाच्य खाना जैसे केला, टोस्ट या बिस्किट लेना फायदेमंद होता है.
5. अदरक का सेवन करें
अदरक मोशन सिकनेस में काफी राहत देती है। सफर पर निकलने से पहले अदरक की छोटी गांठ या अदरक वाली टॉफी चूस सकते हैं.
6. पुदीना और नींबू का प्रयोग
पुदीना या नींबू की खुशबू मतली को कम करने में मदद करती है। एक नींबू को काटकर उसमें काला नमक डालकर चूसना भी लाभकारी है.
7. दवाइयों का सेवन
अगर मोशन सिकनेस बहुत ज्यादा होती है, तो डॉक्टर से परामर्श लेकर ‘एवोमिन’ या ‘ड्रेमामाइन’ जैसी दवाएं ली जा सकती हैं। यह दवाएं यात्रा से 30 मिनट पहले लेना अधिक प्रभावी होता ह.
यात्रा के दौरान उल्टी आना या मतली महसूस होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन थोड़ी सी सावधानी और घरेलू उपायों से इससे काफी हद तक बचा जा सकता है. सही खानपान, सही सीट, ताजी हवा और प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप अपनी यात्रा को आरामदायक बना सकते हैं। अगर यह समस्या बार-बार होती है या बहुत ज्यादा गंभीर है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है.