.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D55f7890e-8482-4041-9dda-3a15a094c883&w=3840&q=75)
Fashion Tips : किसी भी आउटफिट को पूरा करने में गले की ज्वेलरी की भूमिका बहुत अहम होती है. चाहे आप किसी पार्टी में जा रही हों या ऑफिस के लिए तैयार हो रही हों, सही नेकलेस या चोकर आपकी ड्रेस के लुक को निखारने में मदद करता है। लेकिन हर ड्रेस का नेकलाइन अलग होता है और उसके अनुसार ज्वेलरी चुनना जरूरी होता है ताकि आपकी स्टाइल परफेक्ट लगे और आपका लुक हो आकर्षक.
अगर आपकी ड्रेस की नेकलाइन V-शेप की है, तो ऐसे में लंबा और पतला नेकलेस या पेंडेंट चुनना अच्छा रहता है, जो आपकी गर्दन की लंबाई को बढ़ाता है और वी शेप की खूबसूरती को उभारता है। वहीं, राउंड नेकलाइन के साथ हल्का और सिंपल चेन या छोटे पेंडेंट परफेक्ट विकल्प होते हैं जो लुक को संतुलित बनाते हैं. जब बात आती है हाई नेक या कॉलर नेकलाइन की, तो इस तरह के आउटफिट के साथ भारी या बड़े नेकलेस पहनने से बचें. इसके बजाय आप ब्रेसलेट, ईयररिंग्स या रिंग्स जैसे एक्सेसरीज पर ध्यान दें ताकि लुक ओवरलोड न लगे। ऑफ-शोल्डर या स्ट्रैपलेस ड्रेस के साथ, बोल्ड और स्टेटमेंट नेकलेस पहनना सबसे अच्छा रहता है जो आपके कंधों और गर्दन को खूबसूरती से हाईलाइट करता है.
स्कूप नेकलाइन में गले में चोकर या मीडियम लेंथ के नेकलेस का कॉम्बिनेशन बेहद खूबसूरत दिखता है, जो आपकी ड्रेस के साथ परफेक्ट बैलेंस बनाता है। वहीं, असिमेट्रिकल नेकलाइन वाली ड्रेस में ज्वेलरी बहुत सिंपल रखें या नेकलेस को छोड़कर अन्य एक्सेसरीज पर फोकस करें. अंत में, नेकलाइन के साथ ज्वेलरी का चुनाव करते समय अपने चेहरे का आकार, त्वचा की टोन और मौके को भी ध्यान में रखना चाहिए। सही ज्वेलरी न केवल आपकी खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देती है. इसलिए, अगली बार जब आप अपनी ड्रेस चुनें, तो नेकलाइन के अनुसार सही ज्वेलरी चुनकर अपनी स्टाइल को नया आयाम दें.