How to Clean Silver Ring : चांदी की ज्वेलरी पहनने का शौक बहुत लोगों को होता है. खासकर अंगूठी रोजाना पहनने पर हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद चांदी की अंगूठी धीरे-धीरे काली या फीकी नजर आने लगती है। ऐसे में कई लोग इसे साफ कराने के लिए ज्वेलरी शॉप का रुख करते हैं. हालांकि, हल्की काली परत या गंदगी को घर पर भी सावधानी से साफ किया जा सकता है.
गर्म पानी और बेकिंग सोडा आएगा काम
चांदी की अंगूठी साफ करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा गर्म पानी लें। पानी बहुत ज्यादा उबलता हुआ नहीं होना चाहिए. अब इसमें थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद चांदी की अंगूठी को इस मिश्रण में कुछ मिनट के लिए रख दें.
हल्के हाथों से करें सफाई
कुछ देर बाद अंगूठी को पानी से निकालें और मुलायम कपड़े या सॉफ्ट कॉटन की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें. ऐसा करने से अंगूठी की सतह पर जमा हल्की गंदगी और फीकी परत हटने में मदद मिल सकती है। इसके बाद इसे साफ पानी से धोकर किसी मुलायम कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें.
इन बातों का रखें खास ध्या
चांदी की ज्वेलरी साफ करते समय ज्यादा जोर से रगड़ने से बचना चाहिए. अगर अंगूठी में नाजुक डिजाइन, स्टोन या दूसरी सजावट लगी है, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से पहले अतिरिक्त सावधानी बरतें. साथ ही ज्वेलरी को सीधे गैस की आंच पर गर्म करने की कोशिश न करें। इससे अंगूठी या उसमें लगे स्टोन को नुकसान पहुंच सकता है.
नियमित देखभाल के साथ चांदी की अंगूठी को लंबे समय तक चमकदार रखा जा सकता है. इसे इस्तेमाल के बाद सूखे कपड़े से साफ करके नमी से दूर रखना भी फायदेमंद रहता है.