Death By sky Lighting: भारत में बिजली गिरने से कई मौत हो जाती हैं जिनके बारे में अक्सर ख़बरों में सुनने को मिलता है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार 2002 से लेकर 2022 तक 52,477 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है. वैज्ञानिक अध्ययन में 1967 से 2020 तक करीब 1 लाख लोगों की मौत बिजली गिरने से हो चुकी है. लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस चीज़ का भी समाधान निकाल लिया ह जो बिजली गिरने से पहले हमें चेतावनी देगा.
ऐसे लगायेगे पता
आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडियेशन (OLR) में आसमान के संकेतों को पहचानने का रहस्य छिपा हुआ है. यह गर्मी की ऊर्जा है जो अंरिक्ष में पृथ्वी से भेजती है. NRSC के वैज्ञानिकों ने भारत में Insat-3D सैटेलाइट का इस्तेमाल किया है जो बिजली गिरने से पहले संकेत दे देगा.
सैटेलाइट पहचानेगा आसमानी लाइट
जानकारी के मुताबिक जब जमीन गर्म होती है तो दबाव कम होता है जिससे गर्म हवा तेज़ी से ऊपर की और जाती है. जिससे आंधी तूफ़ान बनता है. इससे OLR में गिरावट देखने को मिलती है. सरल भाषा में कहें तो धरती की गर्मी के पैटर्न को बिजली गिरने से पहले बदला जा सकता है. इस पूरे कार्य को सैटेलाइट आसानी से कर सकता है. जिस तरह से केतली उबालने से पहले भाप को देख कर उसके उबालने का अंदाज़ा लगाया जाता है.
Keywords
Weather, how to connect deadly sky Lighting, India