भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में अहम बदलाव किए हैं. जिनका उद्देश्य सुरक्षा बढ़ाना और टिकटों के दुरुपयोग को रोकना है. अब से तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार की अनिवार्य प्रमाणीकरण प्रक्रिया लागू की जाएगी, जो इस महीने के अंत तक प्रभावी हो सकती है .
क्या बदल रहा है?
• ई-आधार प्रमाणीकरण- तत्काल टिकट बुक करने के लिए अब ई-आधार का प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा, चाहे आप ऑनलाइन बुकिंग करें या काउंटर से .
• प्रोफाइल अपडेट- यदि आपका IRCTC खाता अभी तक आधार से लिंक नहीं है, तो तत्काल टिकट बुकिंग में समस्या हो सकती है. इसलिए, अपनी IRCTC प्रोफाइल को जल्द से जल्द आधार से लिंक कर लें.
• टाइमिंग में बदलाव- आधिकारिक जानकारी के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग के लिए समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तत्काल टिकट AC श्रेणी के लिए सुबह 10 बजे और Non-AC श्रेणी के लिए सुबह 11 बजे से बुक किए जा सकते हैं ।
• सुरक्षा में वृद्धि- ई-आधार प्रमाणीकरण से टिकटों के दुरुपयोग और बॉट्स द्वारा बुकिंग की समस्या कम होगी, जिससे वास्तविक यात्रियों को लाभ मिलेगा.
• प्रोफाइल अपडेट करना आवश्यक- अगर आपने अभी तक अपनी IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक नहीं किया है, तो तत्काल टिकट बुकिंग में समस्या हो सकती है. इसलिए, अपनी प्रोफाइल को जल्द से जल्द अपडेट कर लें.
कैसे करें लिंक ?
अगर आप अपनी IRCTC प्रोफाइल को आधार से लिंक करना चाहते हैं, तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर "My Account " सेक्शन में जाकर आधार लिंकिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. इस बदलाव से तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ेगी, जिससे वास्तविक यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा.
ऐसे करें IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक
IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना बेहद आसान है. आपने अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप लिंक कर सकते हैं-
www.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं.
यूज़रनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
‘My Account’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
Link Your Aadhaar का ऑप्शन चुनें.
आधार नंबर और नाम की डिटेल्स भरें.
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया OTP को भरें और Update बटन पर क्लिक करें.
ऐसे आपका IRCTC अकाउंट आधार से जुड़ जाएगा.
टिकट बुक कैसे करें ?
IRCTC पोर्टल पर तत्काल टिकट बुक करना अब और भी आसान हो गया है, लेकिन इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण कदमों का पालन करना आवश्यक है. इन चरणों का पालन करके आप सफलतापूर्वक तत्कापल टिकट बुक कर सकते हैं-
• सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
• यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें.
• आधार नंबर और OTP के माध्यम से पहचान सत्यापन करें.
• होमपेज पर "From" और "To" में प्रारंभिक और गंतव्य स्टेशन का नाम भरें.
• यात्रा की तिथि चुनें.
• "Quota" में "Tatkal" विकल्प चुनें.
• "Search" बटन पर क्लिक करें.
• चुने गए मार्ग पर उपलब्ध ट्रेनों की सूची प्रदर्शित होगी.
• उपलब्ध सीटों वाली और आवश्यकताओं के अनुसार उपयुक्त ट्रेन का चयन करें.
• यात्री का नाम, आयु, लिंग जानकारी भरें.
• अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो आधार नंबर दर्ज करें.
• स्मार्टफोन नंबर और कैप्चा कोड भरें.
• उपलब्ध बर्थ/कोच में से चयन करें.
• भुगतान विकल्पों (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग आदि) में से एक का चयन करें.
• भुगतान सफल होने पर टिकट कन्फर्मेशन प्राप्त होगा.
• टिकट को डाउनलोड करें या ईमेल/SMS के माध्यम से प्राप्त करें.