Chickenpox Scars Removal: चिकनपॉक्स तो ठीक हो जाता है, लेकिन उसके बाद आपने अक्सर देखा होगा कि चेहरे पर दाग और गड्ढे रह जाते हैं। कई निशान समय के साथ खुद ठीक हो जाते हैं, लेकिन गहरे गड्ढे इतने आसानी से नहीं जाते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले सही देखभाल और सावधानियों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।
चेहरे की सफाई का रखें खास ध्यान
चेहरे को साफ करने के लिए हमेशा हल्के और बिना खुशबू वाले फेसवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही चेहरा धोते समय त्वचा पर ज्यादा जोर न डालें और न ही दागों या पपड़ी को खुरचें। वहीं, अगर घाव अभी पूरी तरह से भरा नहीं हैं, तो उन पर किसी भी तरह का घरेलू नुस्खा या क्रीम लगाने से बचें।
एलोवेरा जेल लगाएं
जब चिकनपॉक्स के घाव पूरी तरह ठीक हो जाएं, तो त्वचा को नमी देने के लिए आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। इस लगाने से त्वचा को ठंडक और आराम मिलता है। हालांकि चेहरे पर लगाने से पहले त्वचा के एक छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर कर लें।
धूप में जानें से बचें
धूप में जाने से चिकनपॉक्स के गहरे निशान और ज्यादा साफ और काले नजर आने लगते हैं। इससे बचने के लिए रोजाना SPF 30 या उससे अधिक वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। साथ ही धूप में निकलने से पहले टोपी या छाते का उपयोग करें।
इन चीजों का न करें इस्तेमाल
चेहरे पर नींबू का रस, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट या हार्श स्क्रब लगाने से बचें। इनसे त्वचा पर तेज जलन हो सकती है और दाग ज्यादा गहरे हो सकते हैं। घाव पर जमी पपड़ी को अपने हाथों से कभी न खींचें। ऐसे करने से निशान और बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Safed Musli Benefits: सेहत का खजाना है सफेद मूसली, ताकत और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ऐसे करें सेवन
डॉक्टर से सलाह लें
अगर चिकनपॉक्स की वजह से चेहरे पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, तो घरेलू उपायों से उन्हें पूरी तरह हटाना मुश्किल होता है। ऐसे मामलों में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर त्वचा की स्थिति देखकर माइक्रोनीडलिंग, लेजर ट्रीटमेंट या अन्य मेडिकल उपायों की सलाह दे सकते हैं।