How to knead Dough : रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूंथना पड़ता है, लेकिन कई लोगों को इस काम में हाथ चिपचिपे और गंदे होने की परेशानी होती है। खासकर जब आटा ज्यादा चिपकने लगे, तो उसे हाथों से संभालना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी बिना हाथ लगाए आटा गूंथना चाहते हैं, तो रसोई में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद ले सकते हैं.
व्हिस्क आएगा काम
बिना हाथ गंदे किए आटा गूंथने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में जरूरत के अनुसार गेहूं का आटा लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और साथ ही व्हिस्क की मदद से इसे मिलाते रहें। पानी एक साथ डालने के बजाय धीरे-धीरे डालना बेहतर रहेगा. इससे आटा ज्यादा पतला या ढीला होने से बच सकता है.
बड़े चम्मच से करें मिश्रण तैयार
जब आटा पानी के साथ अच्छी तरह मिलकर गाढ़ा होने लगे, तब व्हिस्क की जगह बड़े चम्मच का इस्तेमाल किया जा सकता है. चम्मच से आटे को किनारों से समेटते हुए अच्छी तरह मिलाएं। धीरे-धीरे आटा एक जगह इकट्ठा होने लगेगा और हाथों का इस्तेमाल करने की जरूरत काफी कम हो जाएगी.
नरम आटे के लिए रखें ध्यान
आटा गूंथते समय पानी की मात्रा सबसे महत्वपूर्ण होती है. बहुत ज्यादा पानी डालने से आटा चिपचिपा हो सकता है, जबकि कम पानी से आटा सख्त रह सकता है। इसलिए पानी हमेशा थोड़ी-थोड़ी मात्रा में डालें। आटा तैयार होने के बाद इसे कुछ देर ढककर रखने से इसकी बनावट बेहतर हो सकती है.
रोटियां बनेंगी सॉफ्ट
इस आसान तरीके से आटा तैयार करने पर हाथों पर आटा चिपकने की परेशानी कम हो सकती है. इसके बाद तैयार आटे से सामान्य तरीके से लोई बनाकर रोटियां सेंकी जा सकती हैं. सही मात्रा में पानी और पर्याप्त आराम देने से रोटियां नरम और सॉफ्ट बनने में मदद मिल सकती है.