WhatsApp Phone Recharge: इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अब केवल मैसेजिंग और कॉलिंग तक ही सीमित नहीं रह गया है। डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए, अब व्हाट्सएप अपने यूजर्स को ऐप के भीतर से ही मोबाइल रिचार्ज करने की सुविधा दे रहा है। इसका मतलब है कि अब यूजर्स को चैटिंग करते समय रिचार्ज करने के लिए फोनपे और गूगल पे जैसी पेमेंट ऐप्स ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह सीधे WhatsApp से ही अपना फोन रिचार्ज कर सकेंगे।
एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए आएगा ऑप्शन
WhatsApp का यह फीचर PayU पावर्ड है। कंपनी का कहना है कि वह इसे एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए लेकर आएगी। कंपनी ने इसका रोल आउट शुरू कर दिया है और अगले कुछ हफ्तों में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए अवेलेबल हो जाएगा।बता दें कि मोबाइल रिचार्ज के अलावा व्हाट्सऐप से UPI पेमेंट, बिल पेमेंट मेट्रो टिकट और दूसरे फीचर्स का भी फायदा उठाया जा सकता है।
रिचार्ज करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
1. सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप खोलें और 'Payments' सेक्शन में जाएं।
2. यहां आपको 'Mobile Recharge' का एक नया विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
3. जिस मोबाइल नंबर को रिचार्ज करना है उसे दर्ज करें। व्हाट्सएप ऑटोमैटिकली आपके ऑपरेटर (Jio, Airtel, Vi) और सर्कल की पहचान कर लेगा।
4. स्क्रीन पर दिख रहे विभिन्न रिचार्ज प्लान्स में से अपनी जरूरत के अनुसार एक प्लान चुनें।
5. प्लान चुनने के बाद, अपना UPI पिन दर्ज करें और भुगतान सफल होते ही आपका मोबाइल रिचार्ज हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: OnePlus New Launch: भारत में इस दिन लॉन्च होगा Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स
WhatsApp Plus की चल रही है तैयारी
बता दें कि कंपनी अब एक नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल 'WhatsApp Plus' पर काम कर रही है। यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है। इस प्लान को सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को कई एडिशनल फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, व्हाट्सऐप पर चैटिंग, कॉलिंग और फाइल शेयरिंग जैसे बेसिक फंक्शन पहले की तरह फ्री रहेंगे और इन्हें यूज करने के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।