Education Loan Information: अगर आप पढ़ने लिखने में अच्छे हैं और कुछ नया करने का जज्बा है। अपनी पढ़ाई आगे बढ़ाना चाहते हैं और कोई अच्छा सा डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं। आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं और फीस को लेकर परेशान हैं,तो डरने की कोई बात नही है। आज हम आपको बताएंगे कुछ एजुकेशन लोन के बारे में जो आसानी से मिल जाते है। अगर आप भी किसी सरकारी या प्राइवेट संस्थान से डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं और पैसों की कमी के चलते रुक गए हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत मददगार हो सकती है।
कौन-से कोर्सेस के लिए मिल सकता है लोन?
एजुकेशन लोन सिर्फ इंजीनियरिंग या मेडिकल जैसी हाईप्रोफाइल डिग्री तक सीमित नहीं है। अब बैंक और वित्तीय संस्थान टेक्निकल, नॉन-टेक्निकल, वोकेशनल और स्किल-बेस्ड डिप्लोमा कोर्स के लिए भी लोन देते हैं।चाहे आप ITI, पॉलीटेक्निक, होटल मैनेजमेंट, फोटोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग या किसी अन्य शॉर्ट-टर्म प्रोफेशनल डिप्लोमा कोर्स सभी के लिए लोन मिल जाता है।
कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन
शैक्षिक लोन जगह पर निर्भर करता है भारत में पढ़ाई के लिए बैंक मान्यता प्राप्त संस्थानों से किए गए डिप्लोमा कोर्स के लिए 4 लाख से 7.5 लाख तक का लोन देते हैं। कुछ मामलों में यह 10 लाख तक भी जा सकता है। विदेश में डिप्लोमा कोर्स के लिए अगर आप विदेश में डिप्लोमा कोर्स के एजुकेशन लोन 20 लाख से लेकर 30 लाख या उससे अधिक भी मिल सकता है।
लोन लेने की क्या शर्तें
कोर्स AICTE/UGC/सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से होना चाहिए।अभ्यर्थी और अभिभावक की क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी होनी चाहिए। 4 लाख से अधिक के लोन पर जमानत की जरूरत पड़ सकती है।
लोन के लिए कैसे करें आवेदन
अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाएं या बैंक की वेबसाइट पर आवेदन करें। कोर्स एडमिशन लेटर, फीस स्ट्रक्चर, पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ, मार्कशीट आदि दस्तावेज जमा करें। बैंक आपकी योग्यता और संस्थान की वैधता जांचने के बाद लोन की स्वीकृति दे देगा