Sleeper Ticket: अगर आप भी ज्यादातर करते हैं रेलवे में सफर तो यह खबर आपके काम की है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अपनी ऑटो अपग्रेडेशन स्कीम में बदलाव किया है। अब स्लीपर क्लास के टिकट पर भी यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सेकंड AC (2AC) में यात्रा करने का मौका मिलेगा। यह सुविधा सीट उपलब्धता के आधार पर स्वचालित रूप से बुकिंग चार्ट बनाते समय लागू की जाएगी। देश में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते है। हर कोई चाहता है कि ट्रेन में यात्रा के समय उसे बढ़िया और आरामदायक सीट मिले।
कैसे मिलेगी यह सुविधा
आप रेलवे में टिकट बुक करने के समय आपको यह सुविधा मिलती है। आप फ्री में टिकट को अपग्रेड करवाकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हो। दरअसल रेलवे की एक स्कीम के बारे में बहुत से लोगों को पता नहीं होता है। लेकिन आपको बता दें इसका लाभ सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्री ही उठा सकते हैं।
टिकट अपग्रेड कैसे करें
सबसे पहले आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक करने के लिए विजिट करें।
फिर मुफ्त अपग्रेडेशन टिकट का ऑप्शन दिखाई देता है। फिर उस पर हां' पर किल्क करें। इसके बाद आपका मुफ्त में ही टिकट अपग्रेड हो जाएगा।
कौन से टिकट नही होंगे अपग्रेडे
आपको जानकारी के लिए बता देंरियायती टिकट (जैसे वरिष्ठ नागरिक छूट, विकलांग, आदि) पर यह सुविधा लागू नहीं होगी। इससे स्पष्ट है कि केवल पूरा किराया चुकाकर बुक किए गए टिकट ही अपग्रेड किए जाएंगे.
रेलवे का उद्देश्य
भारतीय रेलवे का उद्देश्य ऑटो-अपग्रेडेशन स्कीम के तहत यात्रियों को बिना कोई अतिरिक्त किराया दिए उनकी यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाना है।