HSRP Number Plate Fine : देश में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ ट्रैफिक नियमों को लेकर भी सख्ती बढ़ाई जा रही है। कई वाहन मालिक ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे नियमों का तो पालन करते हैं, लेकिन नंबर प्लेट के नियमों को नजरअंदाज कर देते हैं। अब ऐसा करना महंगा पड़ सकता है, क्योंकि गलत या पुरानी नंबर प्लेट पर भारी जुर्माने का प्रावधान है।
HSRP नंबर प्लेट क्यों जरूरी?
वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट यानी एचएसआरपी लगाना अनिवार्य किया गया है। अगर आपकी गाड़ी में अभी भी पुरानी नंबर प्लेट लगी है या वह खराब हो चुकी है, तो आपको उसे बदलवाना होगा। निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट न होने पर कार्रवाई की जा सकती है।
कितना कट सकता है चालान?
नियमों के अनुसार पहली बार पकड़े जाने पर 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं दोबारा उल्लंघन मिलने पर यह राशि बढ़कर 10 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। ऐसे में वाहन मालिकों को समय रहते अपनी नंबर प्लेट की जांच कर लेनी चाहिए।
ये भी पढे़ं : स्कूलों के पास क्या बंद होने वाला है? बच्चों के खाने पर सरकार की बड़ी तैयारी
किस नियम के तहत कार्रवाई होती है?
केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के नियम 50 के तहत एचएसआरपी नंबर प्लेट अनिवार्य है। यह व्यवस्था पुराने वाहनों पर भी लागू की गई है। इसलिए केवल नए वाहन ही नहीं, बल्कि पुराने वाहन मालिकों को भी तय मानकों का पालन करना जरूरी है।
क्या खास है HSRP प्लेट में?
एचएसआरपी प्लेट परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार तैयार की जाती है। इसमें 10 अंकों का विशेष पहचान कोड होता है। इसके अलावा प्लेट पर सुरक्षा चिन्ह और हॉलमार्क भी मौजूद रहता है, जिससे फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल रोकने में मदद मिलती है।
वाहन मालिक क्या करें?
अगर आपकी गाड़ी में अभी भी पुरानी या गैर-मानक नंबर प्लेट लगी है, तो जल्द से जल्द एचएसआरपी लगवा लेना बेहतर होगा। इससे न सिर्फ चालान से बचा जा सकेगा, बल्कि वाहन की पहचान और सुरक्षा भी मजबूत होगी। सड़क पर निकलने से पहले नंबर प्लेट समेत सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लेना समझदारी भरा कदम माना जा रहा है।