Bajaj Pulsar Festive Discounts 2026: हमारे देश में अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इसी को देखते हुए बजाज ऑटो ने अपनी सबसे पसंदीदा पल्सर बाइक सीरीज पर नए डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की है। अगर आप इस त्योहार अपने लिए एक नई, स्टाइलिश और दमदार स्पोर्ट्स बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो कंपनी ग्राहकों को 12,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। बता दें, यह ऑफर देश भर के सभी ऑथराइज्ड बजाज शोरूम पर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।
क्या-क्या मिल रहे ऑफर्स
कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस फेस्टिव पैकेज में कई तरह की छूट को शामिल किया है। इस ऑफर के तहत बाइक की खरीद पर आकर्षक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही अगर आप बाइक लोन पर ले रहे हैं, तो प्रोसेसिंग फीस शून्य रहेगी। साथ ही बाइक के शुरुआती रखरखाव खर्च को कम करने के लिए 5 फ्री सर्विसेज का फायदा मिलेगा। हालांकि मिलने वाले फायदों की कुल रकम आपके शहर और चुने गए मॉडल के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती है।
किस मॉडल पर कितना फायदा
यह डिस्काउंट किसी एक मॉडल तक सीमित न होकर पूरी पल्सर रेंज पर लागू है। इस लाइनअप की सबसे ताकतवर फ्लैगशिप बाइक पल्सर NS400Z पर सबसे ज्यादा 12,000 रुपये तक का कुल फायदा मिल रहा है। इसके अलावा पल्सर NS125, पल्सर 150, N160 S/SS, NS160, NS200, N250 और P220F जैसे सभी मॉडल्स इस स्कीम में शामिल हैं।
पल्सर सीरीज में नए अपडेट्स
बजाज ने पल्सर 125 और पल्सर 150 जैसे शुरुआती मॉडल्स में भी आधुनिक तकनीक शामिल की है। इसमें गूगल मैप्स कनेक्टिविटी मिलती है। साथ ही राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रॉल टेक्नोलॉजी और बेहतर सस्पेंशन के साथ राइडिंग अनुभव को और स्पोर्टी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: ना चार्जर, ना सॉकेट! स्कोडा ने पेश की Octavia Full-Hybrid, जानिए फीचर्स
इन बातों का रखे ध्यान
बता दें कि शहर, राज्य और चुने गए मॉडल के आधार पर मिलने वाली नकद छूट की राशि में थोड़ा अंतर हो सकता है। बाइक खरीदने से पहले अपने नजदीकी बजाज शोरूम पर जाकर मॉडल-वार ऑफर्स की सटीक जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।