Tata Harrier Discount: अक्टूबर महीने से भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही कार कंपनियां ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स पेश करने शुरू कर देती हैं। इसी क्रम में दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कारों पर इस महीने भारी-भरकम डिस्काउंट दे रही है। इस महीने टाटा अपने हैरियर ईवी पर शानदार बचत का मौका दे रही है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
टाटा हैरियर पर बंपर डिस्काउंट
रिपोर्ट्स और डीलरशिप ऑफर्स के मुताबिक इस महीने टाटा हैरियर ईवी की खरीद पर कुल 2.75 लाख रुपये तक की भारी छूट मिल रही है। इस छूट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस और कॉर्पोरेट लॉयल्टी बेनेफिट्स शामिल है। वहीं, टाटा हैरियर के एंट्री लेवल एडवेंचर ट्रिम पर लगभग 2.50 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है और इसके टॉप वेरिएंट्स पर भी शानदार फेस्टिव बेनेफिट्स और बचत का मौका उपलब्ध है।
टाटा की अन्य कारों पर बंपर ऑफर्स
कंपनी केवल हैरियर ईवी पर ही नहीं, बल्कि बाकी इलेक्ट्रिक कारों पर भी भारी छूट दे रही है। कंपनी की स्टाइलिश कूपे एसयूवी टाटा कर्व ईवी के प्री-सीरीज मॉडल्स पर सबसे ज्यादा 3.35 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि टाटा पंच ईवी और टाटा टियागो ईवी के प्री-फेसलिफ्ट वेरिएंट्स पर भी लगभग 1.45 लाख रुपये तक की बड़ी बचत की जा सकती है। वहीं टाटा नेक्सान ईवी पर करीब 45000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Duster Strong Hybrid की भारत में बुकिंग शुरू, 17 अक्टूबर को होगी लॉन्च
इन बातों का रखें ध्यान
बता दें कि टाटा मोटर्स की इन इलेक्ट्रिक कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट की सटीक रकम आपके शहर, स्थानीय डीलरशिप और गाड़ी के स्टॉक के आधार पर थोड़ी अलग हो सकती है। इसके अलावा अलग-अलग वेरिएंट और ऑफर नियमों के हिसाब से कैश डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस में बदलाव हो सकता है।