Maruti Brezza Discount: अगर आप नई कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। जी हां दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिया कार ब्रेजा के मौजूद मॉडल पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। बता दें, कंपनी आगामी 24 जुलाई को नई Brezza Facelift लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल के आने से पहले कंपनी अपने पुराने स्टॉक को जल्द से जल्द बेचना चाहती है, इसलिए ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट दे रही है।
कितना मिल रहा है डिस्काउंट
आपको बता दें कि जुलाई के महीने में मौजूद मारुति ब्रेजा पर कुल मिलाकर 80,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। जिसमें कंपनी की ओर से 25,000 रुपये एक्स्ट्रा कंज्यूमर ऑफर, 5000 रुपये के इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट के साथ 15000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज पॉलिसी के तहत 25,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
डीलर डिस्काउंट
चुनिंदा ग्राहकों के लिए 5,000 रुपये का इंस्टीट्यूशनल बेनिफिट भी मौजूद है। वहीं, कई डीलर्स अपने स्तर पर भी कुछ मॉडल्स पर लगभग 25,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट दे रहे हैं। हालांकि यह डिस्काउंट अलग-अलग शहरों, डीलर और स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर बदल सकता है।
24 जुलाई को होगी लॉन्च
बता दें कि कंपनी 24 जुलाई को नई Brezza Facelift लॉन्च करने की तैयारी में है। नई ब्रेजा में डिजाइन के साथ-साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नई कार में शानदार परफॉर्मेंस के लिए नया टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। कंपनी पहली बार अपनी किसी कार में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स देने जा रही है, जो केवल टर्बो वेरिएंट में मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: India-UK FTA Deal: भारत और यूके के बीच ट्रेड डील आज से लागू, लग्जरी कारों की कीमतें होंगी बेहद कम
क्या-क्या होगा खास
इसके अलावा मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट के इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है। नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिलता रहेगा, जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन होगा।
कितनी है कीमत
कीमत की बात करें, तो मौजूदा मारुति सुजुकी ब्रेजा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.69 लाख रुपये है। ऐसे में अगर आप कम कीमत पर एक दमदार एसयूवी खरीदना चाहते हैं, तो पुराने मॉडल पर मिल रहे डिस्काउंट आपके लिए एक फायदे का सौदा साबित हो सकता है।