Hyundai New Launch: भारतीय कार बाजार में हुंडई एक और शानदार SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की यह नई एसयूवी Hyundai Bayon होगी, जिसे मौजूद वेन्यू और क्रेटा के बीच में पोजिशन किया जाएगा। इसकी आधिकारिक कीमत 26 अक्टूबर 2026 को सामने आने वाली है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स और इंजन से जुड़ी खास बातें लीक हो गई है। तो आइए जानते हैं कि इस एसयूवी में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
दमदार लुक
हुंडई Bayon की लंबाई करीब 4.245mm होगी, इसे सब 4-मीटर SUV से थोड़ा बड़ा बनाया गया है। बड़ा साइज होने के कारण इसका केबिन वेन्यू के मुकाबले काफी खुला और आरामदायक महसूस होगा। इसमें हुंडई की नई 'H-Edge' लाइटिंग, ऊंचा बोनट और चौड़े फेंडर दिए गए हैं, जो इसे एक मजबूत और स्टाइलिश SUV लुक देते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस गाड़ी में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115 PS की पावर और 144 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और iVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलेगा । बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें अलग-अलग ड्राइव मोड्स भी दिए जाएंगे, जिससे यह शहर के साथ-साथ लंबे सफर के लिए भी आरामदायक होगी।
मिलेंगे शानदार फीचर्स
इसके टॉप वेरिएंट में डैशबोर्ड पर दो बड़ी 12.3 इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसमें हुंडई का ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और जनरेटिव AI आधारित वॉयस असिस्टेंट मिलेगा, जो स्मार्ट तरीके से अपने कमांड समझेगा। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, प्रीमियम साउंट सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और 360 डिग्री कैमरा जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: 343 KM रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च! जानें कीमत और अन्य डिटेल्स
सेफ्टी फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके टॉप मॉडल में सबसे ज्यादा फीचर्स मिलेंगे, जहां Hyundai SmartSense Level 2 Pro ADAS दिया जाएगा। इसमें 23 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस फंक्शन शामिल हैं. सराउंड-व्यू मॉनिटर और ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसी तकनीकें भी उपलब्ध होंगी।