Hyundai Price Hike: अगर आप हुंडई की नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां क्योंकि दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (HMIL) ने घोषणा की है कि वह 1 मई, 2026 से अपने पूरे मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। यह बढ़ोतरी अधिकतम 1% तक होगी, हालांकि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमत में थोड़ा फर्क हो सकता है।
क्यों मंहगी होने वाली हैं कारें
कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारीमें बताया कि यह फैसला लागत में हुई बढ़ोतरी के कराण लिया गया है। पिछले कुछ समय से गाड़ियों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले मटेरियल और अन्य चीजों की कीमत लगातार बढ़ रही है। कंपनी का कहना है कि वह हमेशा कोशिश करती है कि ग्राहकों पर ज्यादा बोझ न पड़े, लेकिन अब लागत इतनी बढ़ गई है कि थोड़ी बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है।
बिक्री में बढ़ोत्तरी दर्ज
हालिया सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, हुंडई ने अपनी बिक्री में महत्वपूर्ण बढ़ोत्तरी दर्ज की है। मार्च 2026 में कंपनी ने कुल 69,004 यूनिट्स बेचीं थी, जो पिछले साल के मुकाबले 2.5 प्रतिशत ज्यादा है। जनवरी से मार्च 2026 के बीच Hyundai ने कुल 2,08,275 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 8.7% ज्यादा है।
औसतन 1% तक का इजाफा किया जाएगा
कंपनी के अनुसार, कारों की कीमतों में औसतन 1% तक का इजाफा किया जाएगा। यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडल, उनके ट्रिम्स और फ्यूल टाइप (पेट्रोल, डीजल, और इलेक्ट्रिक) के आधार पर तय की जाएगी।