Hyundai Exter Sale: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हुंडई ने तहलका मचा दिया है। कंपनी हर महीने 50 हजार से ज्यादा गाड़ियां बेचती है। जुलाई के महीने में कंपनी ने कुल 54,210 गाड़ियां बेची हैं। वैसे तो हुंडई के पोर्टफोलियों में कई एसयूवी मौजूद है, लेकिन अगर सबसे ज्यादा सस्ती एसयूवी की बात करें, तो वह एक्सटर (Hyundai Exter) है। हुंडई ने इस कार को खासतौर पर टाटा पंच को टक्कर देने के लिए बाजार में उतारा था।
जुलाई में कितनी हुई सेल
आपको बता दें कि ब्रिकी के मामले में एक्टर अपनी प्रतिद्वंद्वी टाटा पंच से काफी पीछे हैं। टाटा पंच की हर महीने लगभग 20,000 यूनिट्स बिक जाते हैं, तो वहीं हुंडई एक्सटर की हर महीने की सेल 6-7 हजार यूनिट्स के बीच रहती है।
जून के मुकाबले मांग में आई कमी
जुलाई महीने में हुंडई एक्सटर की कुल 6,810 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल जुलाई में इस कार की सेल 5,075 यूनिट्स हुई थी। इस लिहाज से देखा जाए तो इस साल जुलाई में इसकी बिक्री में 34 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि जून के मुकाबले में इसकी मांग में थोड़ी कमी आई। जून में एक्सटर का कार की 8,154 यूनिट्स बिकी थी।
कितनी है कीमत
आपको बता दें कि हुंडई एक्सटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 9.61 लाख रुपये है। यह कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है। इस सेगमेंट में एक्सटर इकलौती ऐसी कार है, जिसमें 4 सिलेंडल वाला 1.2 लीटर इंजन दिया गया है।
एक्सटर का इंजन
इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलात है, जो 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं सीएनजी में 69 पीएस की पावर और 95.2 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें आपको डुअल सिलेंडर सीएनजी सेटअप मिलता है। इसकी वजह से आपको बूट स्पेस भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Hyundai Creta: एसयूवी सेगमेंट में मचेगा तहलका! नए अवतार में आ रही नई जनरेशन हुंडई क्रेटा, जानें क्या होगा खास
सेफ्टी फीचर्स
इस कार में कुल 45 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 30 स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में दिए गए हैं। इस गाड़ी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड सभी वेरिएंट्स में मिलते हैं। इसके अलावा हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, चाइल्ड सीट एंकर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
कितना है माइलेज
माइलेज की बात करें, तो इसके पेट्रोल (मैनुअल) वर्जन में 19.4 किमी/लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि पेट्रोल ऑटोमैटिक 19.2 किमी/लीटर का माइलेज देता है। वहीं सीएनजी पर 27.1 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलेगा।