.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5943d11f-beb4-4001-a0bc-d6006b77f4b3&w=3840&q=75)
Hyundai Exter Pro Pack: हुंडई कंपनी ने अपनी पॉपुलर SUV Hyundai Exter Pro Pack को लॉन्च कर दिया है। इस प्रो पैक में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव, डैशकैम बदलाव किए गए हैं। साथ ही कंपनी Hyundai Exter Pro Pack में एक नया कलर ऑप्शन लेकर आई है। इसकी शुरुआती एक्स- शोरूम कीमत 7.98 लाख रुपये है। आइए जानते हैं कि हुंडई के प्रो पैक को कौन-कौन से फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।
डैशकैम भी मिलेगा
Hyundai Exter Pro Pack में ज़्यादा उभरी हुई व्हील आर्च क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है। प्रो पैक के हिस्से के रूप में एक नया टाइटन ग्रे मैट एक्सटीरियर कलर स्कीम ऑप्शन भी पेश किया गया है। इसमें दिए गए फीचर्स की बात करें, तो SX(O) AMT वेरिएंट में अब डैशकैम भी मिलेगा।
बेस वेरिएंट से 5,000 रुपये महंगी
आपको बता दें कि हुंडई एक्सटर प्रो पैक वेरिएंट को S+ वेरिएंट और उससे ऊपर के वेरिएंट्स में उपलब्ध है। बेस EX, EX(O), S स्मार्ट और S वेरिएंट्स में ये एक्सेसरीज नहीं मिलेगी, जो इसमें दी जा रही है। वहीं, रेगुलर S+ मैनुअल वेरिएंट की कीमत 7.93 लाख रुपये से शुरू होती है, प्रो पैक की कीमत बेस वेरिएंट से 5,000 रुपये ज्यादा है।
हुंडई एक्सटर प्रो पैक इंजन
हुंडई एक्सटर में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है, जो अधिकतम 83 हॉर्स पावर और 114 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को 5- स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दोनों के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें डुअल- सीएनजी सिलेंडर टैंक सेटअप भी मिलता है। वहीं, कंपनी के COO तरुण गर्ग ने कहा कि एक्सटर प्रो पैक ग्राहकों के लिए बोल्ड स्टाइलिश, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार सेफ्टी का कॉम्बिनेशन पेश करता है।