Hyundai New Launch: मशहूर कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी एक नई गाड़ी से पूरी तरह पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने अपनी नई एसयूवी Hyundai Bayon का आधिकारिक खुलासा कर दिया है। कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को 26 अक्टूबर को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। हुंडई की गाड़ियों के पोर्टफोलियो में यह नई एसयूवी वेन्यू और क्रेटा के बीच की जगह को भरेगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस नई एसयूवी में क्या-क्या फीचर्स मिलेंगे और इसका लुक कैसा होगा।
कैसा है डिजाइन और लुक
Hyundai Bayon का डिजाइन काफी मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक रखा गया है। कार में आगे की तरफ बहुत पतली और स्लीक LED DRLs दी गई है, जबकि हेडलाइट्स को नीचे बंपर में लगाया गया है। कार के चारों तरफ दी गई मजबूत ब्लैक क्लैडिंग और बॉडी पर शॉर्प लाइन्स इसे एक मजबूत एसयूवी का लुक देती है। पीछे की तरफ एक कनेक्टेड एलईडी लाइट बार दी गई है, जो रात के समय बेहद प्रीमियम दिखती है। इसकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा है, जिससे इसमें अंदर काफी अच्छा स्पेस मिलेगा।
हाईटेक केबिन
Hyundai Bayon के इंटीरियर में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसके नए स्टीयरिंग व्हील पर अंग्रेजी में Hyundai लिखने के बजाय मॉर्स कोड के जरिए नया लोगो बनाया गया है, जो बेहद अनोखा है। इसके अलावा इसके डैशबोर्ड पर 12.3 इंट की दो स्क्रीन एक साथ जुड़ी हुई है। इसमें पैरोरमिक सनरुफ, इलेक्ट्रॉनिक हैडब्रेक और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
देश का पहला AI वॉयस असिस्टेंट
सबसे मजेदार बात यह है कि इस एसयूवी में भारत का पहला ऐसा AI वॉइस असिस्टेंट दिया गया है जो न सिर्फ आपके साधारण वॉयस कमांड्स सुनेगा, बल्कि आप इससे अलग-अलग भाषाओं में सामान्य बातचीत भी कर सकता है। इसमें Nvidia के एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट्स की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढें: नंबर-1 पर छाई मारुति की ये पॉपुलर कार! सितंबर में हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, जानिए कीमत और फीचर्स
इंजन और गियरबॉक्स
Hyundai Bayon में एक भरोसेमंद इंजन दिया जा रहा है। इसमें 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह दमदार इंजन अधिकतम 115 bhp की पावर जेनरेट करने में पूरी तरह सक्षम है। कंपनी इसमें दो तरह के गियरबॉक्स के विकल्प देने जा रही है। इसमें पहला विकल्प 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का होगा, जबकि दूसरा विकल्प हुंडई की खास तकनीक वाला iVT गियरबॉक्स होगा।