.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D408a50b0-e3a6-4abd-ba4e-3c4cc4c55375&w=3840&q=75)
Entertainment News : बॉलीवुड इंडस्ट्री जितनी बाहर से चमकदार और ग्लैमरस दिखती है, अंदर से उतनी ही जटिल और प्रतिस्पर्धात्मक है। कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने यहां अपनी पहचान मेहनत से बनाई, लेकिन कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं अमीषा पटेल, जिन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ कड़वी सच्चाइयों को उजागर किया है.
अमीषा पटेल ने साफ शब्दों में कहा कि वे कभी चापलूसी नहीं कर सकतीं और यही वजह रही कि उन्हें इंडस्ट्री में कई बार नजरअंदाज किया गया. उन्होंने खुद को 'आउटसाइडर' बताते हुए कहा कि अगर आप किसी खास 'गुट' (camp) का हिस्सा नहीं हैं, तो आपके लिए यहां टिके रहना आसान नहीं होता. अमीषा ने बताया कि वह हमेशा अपने टैलेंट और मेहनत पर विश्वास करती हैं, लेकिन इंडस्ट्री में चलने वाले पॉलिटिक्स और गुटबाजी ने उन्हें कई अच्छे प्रोजेक्ट्स से दूर रखा.
उन्होंने कहा, "मैंने कभी किसी के आगे-पीछे घूमकर काम नहीं मांगा। मैं चापलूसी में विश्वास नहीं रखती। शायद यही वजह रही कि मुझे कई बार जानबूझकर किनारे कर दिया गया. अमीषा का यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि इंडस्ट्री में टैलेंट के साथ-साथ नेटवर्किंग और चापलूसी भी एक अहम भूमिका निभाती है. उनका कहना है कि बाहर से आने वाले कलाकारों को ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है क्योंकि उनके पास कोई 'गॉडफादर' नहीं होता.
हाल ही में उनकी फिल्म 'गदर 2' को मिली जबरदस्त सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर आपके अंदर हुनर है, तो आप फिर से वापसी कर सकते हैं. वो भी दमदार अंदाज़ में. अमीषा की बातों ने एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज़्म, गुटबाज़ी और टैलेंट की अनदेखी जैसे मुद्दों को चर्चा में ला दिया है। उनकी यह ईमानदारी और खुलकर बात करने की शैली कई स्ट्रगलिंग कलाकारों के लिए प्रेरणा बन सकती है.