प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सितंबर 2026 को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया संघर्ष और अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रही है, लेकिन ऐसे मुश्किल समय में भी भारत पर वैश्विक भरोसा बढ़ा है। उन्होंने भारत की 7.8% विकास दर को इसकी मजबूती का संकेत बताया।
भारत 7.8% की विकास दर से आगे बढ़ रहा
मोदी ने कहा कि वैश्विक संघर्ष, अनिश्चितता और तेल बाजार में तनाव के बावजूद भारत 7.8% की विकास दर से आगे बढ़ रहा है।ये भरोसा आपके चेहरे पर दिखता है। में कहता था की आपका बैंक आपके फिंगर पॉइंट पर होगा। तब कुछ लोगों को ये असंभव लगता था।
UPI अब 11 देशों में भी इस्तेमाल हो रहा
उन्होंने कहा कि फिनटेक की चर्चा UPI के बिना अधूरी है। UPI ने 25 अगस्त को अपने 10 साल पूरे किए हैं। प्रधानमंत्री के मुताबिक भारत का UPI अब 11 देशों में भी इस्तेमाल हो रहा है। मोदी एक पड़ाव पर पहुँच कर जश्न मनाने वालों में से नहीं है. मुझे खुशी है कि आज यहां एक और हैट्रिक लगी है। एक हैट्रिक 2024 में तीसरी बार सरकार बनने से लगी थी और यह हैट्रिक आप सभी के बीच आने से जुड़ी है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में लगातार यह मेरा तीसरा साल है।'
तीसरी बार आने को अपनी “हैट्रिक” बताया
उन्होंने कहा कि फिनटेक क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, ऊर्जा और जोखिम लेने की क्षमता से विकसित भारत के भविष्य में उनका विश्वास और मजबूत हुआ है।लगातार तीसरी बार GFF में मौजूदगी: मोदी ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में लगातार तीसरी बार आने को अपनी “हैट्रिक” बताया। हर बार जब मैं यहां आता हूं तो मुझे पहले से ज्यादा युवा दिखाई देते हैं। पहले से ज्यादा एनर्जी अनुभव होती है। मुझे संभावनाओं का दायरा बढ़ता दिखता है।यह साफ-साफ लगता है कि जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ रही है। सपने और बोल्ड हो रहे हैं और इसलिए विकसित भारत के भविष्य को लेकर मेरा विश्वास और मजबूत हो रहा।