
IB Security Assistant Exam Admit Card: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ओर से आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से 4,987 रिक्तियां भरी जाएगी।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद IB Security Assistant/Executive Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।
कब होगी परीक्षा
बता दें कि आईबी सिक्योरिटी असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 29 और 30 सितंबर 2025 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा हॉल में हॉल टिकट का प्रिंटआउट ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार का नाम और तस्वीर, और परीक्षा के दिन के दिशानिर्देश जैसे विवरण दिए गए हैं।
4987 पदों को भरा जाएगा
आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 4987 पदों को भरा जाएगा। जिसमें अनरिजर्व वर्ग के लोगों के लिए 2471 पद , ओबीसी (एनसीएल) के लिए 1015 पद, एससी के लिए 574, एसटी के लिए 426 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 501 पद आरक्षित हैं। इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।