IBPS Clerk Prelims Scorecard: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए विंडो 25 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
STEP 1. सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “CRP-CSA-XV Scorecard” वाले लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: SSC JE Exam City Slip 2025: एसएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
20 नवंबर को जारी हुआ था रिजल्ट
आपको बता दें कि आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 20 नवंबर को जारी किया गया था, अब इसका स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। स्कोरकार्ड आने से उम्मीदवार अपने सही अंक, कट-ऑफ की तुलना और आगे की रणनीति तय कर पाएंगे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए विंडो 25 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी।
इस दिन होगी मुख्य परीक्षा
बता दें कि क्लर्क भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2025 को किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 155 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। बता दें, मुख्य परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा का साइन किया हुआ कॉल लेटर, मुख्य परीक्षा का नया कॉल लेटर, कोई वैध पहचान पत्र, फोटो की कॉपियां और आवेदन में अपलोड किए गए दस्तावेजों की हार्ड कॉपी ले जाना अनिवार्य है।