IBPS Clerk admit card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. इसके बाद CRP Clerical Cadre/CRP-CSA-XVI पर क्लिक करें।
3. Download Online Preliminary Exam Call Letter for CRP Clerical के लिंक पर क्लिक करें।
4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ डालें।
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
कब होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आईबीपीएस सीएसए 16वीं परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर निर्धारित है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 11663 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
एडमिट कार्ड अच्छे से कर लें चेक
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का पूरा नाम, माता-पिता या अभिभावक का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि, कैटेगरी और लिंग शामिल होते हैं। इसके अलावा परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और समय की जानकारी भी दी जाती है। डाउनलोड करने के बाद इन सभी जानकारियों को अच्छी से चेक कर लें और अगर कोई गलती दिखती है, तो तुरंत संबंधित आधिकारिक मेल आईडी पर सूचना दें।
यह भी पढ़ें: Canara Bank Recruitment: केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
बता दें, परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपने साथ एक फोटो आईडी भी ले जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।