.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D5c712168-ecd3-4098-9fc2-75b8c12b31ad&w=3840&q=75)
IBPS Clerk Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने क्लर्क के 10,277 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एक अगस्त यानि की आज से शुरू हो रही है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त 2025 है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद बेसिक डिटेल्स भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
STEP 4. इसके बाद सभी जरूरी जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अब फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन के लिए आयुसीमा
आईबीपीएस क्लर्क फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, अगर उम्र की बात करें तो फिर अभ्यार्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में नियमानुसार छूट मिलेगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल/OBC/EWS उम्मीदवारों को 850 रुपए का शुल्क जमा करना होगा, वहीं SC/ST/PWD के उम्मीदवारों को 175 रुपए का शुल्क देना होगा।
क्लर्क के 10277 पदों को भरा जाएगा
बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में क्लर्क के 10277 पदों को भरा जाएगा। इन पदों की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, पहली प्रारंभिक परीक्षा और दूसरी मुख्य परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2025 में होगी और मुख्य परीक्षा नवंबर 2025 में आयोजित की जाएगी।