
IBPS PO Mains Admit Card 2025: आईबीपीएस की ओर से IBPS PO MT XV 15 2025 मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 अक्टूबर को किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद "Mains Exam Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
STEP 4. आपक एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
5208 पदों पर होगा चयन
आपको बता दें कि IBPS PO MT XV 15 Mains परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 5208 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके प्री परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त को किया गया था और रिजल्ट 26 सितंबर को घोषित हुआ था। जो भी उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए थे, वे मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, डाटा एनालिसिस आदि विषयों से 200 अंकों के कुल 145 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 25 अंक का एक डिस्क्रिप्टिव पेपर भी होगा।