IBPS PO SO Result 2025: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इंटरव्यू राउंड में शामिल हुए थे, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस पीओ/ एसओ रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर एवं पासवर्ड या डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
STEP 4. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: School Holiday: यूपी के इस जिल में 20 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, जानें प्रशासन ने क्यों लिया ये फैसला
कटऑफ भी किया गया जारी
आईबीपीएस की ओर से रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग जारी हुआ है। ध्यान रहे कि स्कोरकार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध है। डाक या किसी अन्य माध्यम से इसकी हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। 14 फरवरी 2026 के बाद वेबसाइट से रिजल्ट लिंक हटा दिया जाएगा।
बैंक की तरफ से मेल या पत्र के जरिए मिलेगी सूचना
बता दें कि जिन उम्मीदवारों का नाम आईबीपीएस पीओ, एसओ रिजल्ट 2025 की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब आवंटित बैंक की तरफ से मेल या पत्र के जरिए सूचना दी जाएगी। इसके बाद बैंक अपने स्तर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाएगा। इन सभी फॉर्मेलिटीज के सफल समापन के बाद उम्मीदवारों को ट्रेनिंग और पोस्टिंग दी जाएगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि आईबीपीएस की ओर से कुल 6,215 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें से नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 6189 पदों पर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 207 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।