
IBPS PO Pre Scorecard 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर्स प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड का लिंक 12 अक्टूबर तक एक्टिवेट रहेगा। बता दें कि प्रीलिम्स एग्जाम में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
कैसे कर पाएंगे स्कोरकार्ड चेक?
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद स्कोरकार्ड से जुड़ी लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रशन नंबर, पारवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपका स्कोरकार्ड आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउलनोड कर सकते हैं।
12 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
आपको बता दें कि आईबीपीएस की ओर से पीओ/ एमटी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड का लिंक 12 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट रहेगा। ऐसे में उम्मीदवार तय सीमा के अंदर स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को हुआ था। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 5208 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी।