.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D32528f5e-f40e-4f69-a75b-39892432ce75&w=3840&q=75)
IBPS RRB 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से ऑफिसर (Scale-I, II & III) और ऑफिस असिस्टेंट (Multipurpose) के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आज यानि 1 सितंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल साइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Officers (Scale-I, II & III) under RRBs (CRP-RRBs-XIV) के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
STEP 4. इसके बाद लॉग इन कर के अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भरें।
STEP 5. हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें।
STEP 6. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन शुल्क
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इस भर्ती के तहत 13271 पदों को भरा जाएगा। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। तो वहीं, एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये निर्धारित की गई है।
आयुसीमा
आईबीपीएस की ओर से पद के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर न्यूतनम आयु 18 और अधिकतम 28 वर्ष तय की गई है, वहीं, अन्य सभी पद के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष तय की गई है।