
IBPS RRB Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने रीजनल रूरल बैंकों में भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईबीपीएस ने आधिकारिक नोटिस जारी कर आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने सूचना दी है। जारी नोटिस के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2025 कर दी गई है।
पदों की संख्या में भी हुआ था इजाफा
आपको बता दें कि इससे पहले आवेदन की लास्ट डेट 21 सितंबर 2025 थी, लेकिन इसे अब बढ़ाकर 28 सितंबर कर दिया गया है। इससे पहले IBPS ने पदों की संख्या में इजाफा किया था। पहले इस भर्ती के माध्यम से 13217 पदों को भरना था, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 13294 कर दिया गया है। जिसमें मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट क्लर्क के 8022, ऑफिसर स्केल 1 के 3928, ऑफिसर स्केल 2 के 1142, ऑफिसर स्केल 3 के 202 पद शामिल है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल साइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Officers (Scale-I, II & III) under RRBs (CRP-RRBs-XIV) के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
STEP 4. इसके बाद लॉग इन कर के अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भरें।
STEP 5. हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें।
STEP 6. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
कब होगी भर्ती परीक्षा
प्रीलिम्स परीक्षा- नवंबर 2025
प्रीलिम्स रिजल्ट- दिसंबर 2025/जनवरी 2026
मेंस परीक्षा- दिसंबर 2025/ फरवरी 2026