.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D2c42d05e-9242-4199-b2fa-d0c3bc2088c4&w=3840&q=75)
IBPS RRB Vacancy 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर, पीओ और क्लर्क के 13000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन की आज यानि 21 सितंबर 2025 को अंतिम तिथि है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आज जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इस बीच वैकेंसी में भी बढ़ोतरी की गई है। अब इस भर्ती के माध्यम से कुल 13294 पदों को भरा जाएगा।
13294 पदों को भरा जाएगा
आपको बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी भर्ती 2025 के लिए रिक्तियों की संख्या में वृद्धि की है। पहले इस भर्ती के माध्यम से 13217 पदों को भरना था, लेकिन इसे बढ़ाकर अब 13294 कर दिया गया है। जिसमें मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट क्लर्क के 8022, ऑफिसर स्केल 1 के 3928, ऑफिसर स्केल 2 के 1142, ऑफिसर स्केल 3 के 202 पद शामिल है।
कब होगी परीक्षा
बता दें कि आईबीपीएस आरआरबी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन नवंबर/दिसंबर 2025 में किया जाएगा। वहीं, इसके परिणाम दिसंबर/जनवरी में घोषित किए जाएंगे। प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन जनवरी या फरवरी में किया जा सकता है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल साइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Officers (Scale-I, II & III) under RRBs (CRP-RRBs-XIV) के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
STEP 4. इसके बाद लॉग इन कर के अन्य डिटेल भरकर फॉर्म भरें।
STEP 5. हस्ताक्षर और फोटो अपलोड करें।
STEP 6. इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।