IBPS SO Result 2025: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेंस परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना स्कोर कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोर कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद'Common Recruitment Process for Recruitment of Specialist Officers in Participating Banks (CRP SPL-XV)' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
STEP 4. आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
14 जनवरी तक रहेंगे उपलब्ध
आपको बता दें कि आईबीपीएस की ओर मिली जानकारी के मुताबिक ये स्कोरकार्ड 14 जनवरी तक डाउनलोड के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें। इसके बाद, स्कोरकार्ड देखने की सुविधा बंद कर दी जाएगी।
सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में होंगे शामिल
बता दें कि इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण यानि इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों को मिलाकर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इंटरव्यू से संबंधित सभी जानकारी जल्द ही आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें आईटी ऑफिसर के 203 पद, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के 310 पद, राजभाषा अधिकारी के 78 पद, लॉ ऑफिसर स्केल 1 के 56 पद, एचआर पर्सनल ऑफिसर के 10 पद और माक्रेटिंग ऑफिसर के 350 पद शामिल है।