ICAI CA Result 2025 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज 6 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कैसे चेक करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर मई सत्र 2025 लिंक पर क्लिक करें.
STEP 3. अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
STEP 4. अब आपकी स्क्रीन पर आईसीएआई सीए स्कोर कार्ड ओपन हो जाएगा.
STEP 5. रिजल्ट देखने के बाद भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकालना न भूलें
कब हुई थी परीक्षा
बता दें कि सीएआई ने सीए इंटर ग्रुप 1 परीक्षा 3, 5 और 7 मई को आयोजित की थी और ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11 और 14 मई को निर्धारित की गई थी। सीए फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा 2, 4, 6 मई और ग्रुप 2 के लिए परीक्षा 8, 10 और 13 मई को निर्धारित की गई थी। वहीं, आईसीएआई सीए फाउंडेशन परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। देशभर में बनाए गए सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था।
सितंबर में कब होगी परीक्षा?
वहीं ICAI CA सितंबर 2025 में होनी परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर को होगी, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर को और ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर को आयोजित होगी।