CA Inter Result 2026 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट इसी महीने घोषित किया जाएगा। ICAI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रिजल्ट 22 अक्टूबर को जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट आने के साथ ही परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
1. सबसे पहले icai.nic.in या icai.org पर जाएं।
2. इसके बाद 'CA Intermediate Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या रहेगा
CA इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले छात्रों के रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, उसका रोल नंबर, हर विषय के अंक, कुल अंक और क्वालिफाइंग स्टेट्स दिया होगा।
यह भी पढ़ें: NCTE Fake Notice: क्या TGT भर्ती के नियम बदल गए? वायरल नोटिस पर NCTE का बड़ा खुलासा
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए
पासिंग मार्क्स की बात करें तो हर विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। इसके अलावा हर ग्रुप के नंबरों में से कम से कम 50 प्रतिशत एग्रीगेट अंक लाना अनिवार्य है।
छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार सीए कोर्स के अगले चरण यानि फाइनल कोर्स और आर्टिकलशिप के लिए आवेदन करने के लिए योग्य हो जाएंगे।