ICC World Cup 2027 Schedule : क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ICC और क्रिकेट साउथ अफ्रीका 1 अक्टूबर को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के पूरे कार्यक्रम का ऐलान करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से हो सकती है। इसी दिन टिकट बैलेट प्रक्रिया भी शुरू होगी, जिससे फैंस मैचों के टिकट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
तीन देशों में खेला जाएगा महाकुंभ
2027 का वनडे वर्ल्ड कप अफ्रीका के तीन देशों दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा। इस बार टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी। ICC ने फॉर्मेट में भी बदलाव किया है, जिससे मुकाबले और ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है। अफ्रीकी धरती पर लंबे समय बाद क्रिकेट का सबसे बड़ा आयोजन लौट रहा है।
10 टीमें लगभग तय, 4 को खेलना होगा क्वालिफायर
वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी, जिनमें से 10 टीमों का चयन 30 सितंबर तक तय होने की उम्मीद है। मेजबान होने के नाते दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को सीधी एंट्री मिलेगी। बाकी आठ टीमें ICC वनडे रैंकिंग के आधार पर जगह बनाएंगी, जबकि चार टीमों को क्वालिफायर के जरिए टूर्नामेंट में प्रवेश मिलेगा। दिलचस्प बात यह है कि सह-मेजबान नामीबिया का स्थान अभी भी पूरी तरह पक्का नहीं हुआ है।
इन टीमों का खेलना लगभग तय
मौजूदा वनडे रैंकिंग के आधार पर भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमों का वर्ल्ड कप में खेलना लगभग तय माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका पहले ही मेजबान के तौर पर क्वालिफाई कर चुका है। वहीं वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट में जगह बनाने के लिए क्वालिफायर का रास्ता तय करना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें : 110 साल पुराने चेपॉक स्टेडियम में अमर होगा Ashwin का नाम! दो और दिग्गजों को मिलेगा सम्मान
नवंबर में होगा फाइनल मुकाबला
रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ल्ड कप अक्टूबर की शुरुआत में शुरू होकर नवंबर तक चलेगा। खिताबी मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेले जाने की संभावना है। अब सभी की नजरें 1 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब ICC पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी करेगा और क्रिकेट जगत को वर्ल्ड कप की पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।