
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने उपभोक्ता को बड़ी खुशखबरी दी है। हाल ही में नए ग्राहकों के लिए बढ़ाई गई मिनिमम बैलेंस की लिमिट को घटाया है. बैंक की ओर से जानकारी सामने आई हैं। अब सेविंग अकाउंट के मिनिमम अकाउंट बैलेंस (MAB) के नियम दोबारा से बदले गए हैं। ग्राहकों को राहत देते हुए मेट्रो और अर्बन इलाकों में यह लिमिट 50 हजार रुपये से घटाकर सिर्फ 15,000 रुपये कर दी गई है.
पुरानी लिमिट से अभी भी ज्यादा
कंपनी ने जगहों के हिसाब से अकाउंट में मिनिमम मंथली एवरेज बैलेंस (MAB) की लिमिट बदल दिया है। वहीं अब सेमी-अर्बन क्षेत्रों के लिए इसे 25,000 रुपये से घटाकर 7,500 रुपये है। रूरल एरिया में 10,000 रुपये से घटाकर 2,500 रुपये कर दिया है। बैंक ने साफ कर दिया कि अगर ग्राहक अकाउंट में तय लिमिट से कम बैलेंस रखते हैं। ऐसे में उन्हें पेनल्टी देनी होगी.
अमाउंट बैलेंस की लिमिट में जोरदार इजाफा किया
आपको बता दें कि हाल ही में ICICI Bank ने अपने नियमों में बदलाव करते हुए हुए (Rule Change) करते हुए सेविंग अकाउंट में न्यूनतम राशि या मिनिमम एवरेज अमाउंट बैलेंस की लिमिट में जोरदार इजाफा किया था। इसे पहले की तुलना में 5 गुना बढ़ा दिया। इस बदलाव के बाद खाते में कम से कम 10 हजार रुपये नहीं, बल्कि 50,000 रुपये रखने तय करना जरूरी कर दिया था। बैंक की ओर से यह साफ कर दिया गया कि मिनिमम अमाउंट बैलेंस से संबंधित ये चेंज सिर्फ उन अकाउंट पर लागू किए जा रहे हैं, जो इस बदलाव के लागू होने की तारीख से खोले गए हैं.