CISCE Board 10th 12th Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के परिणाम की घोषणा कर दी है। बेसब्री से परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। रिजल्ट CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपनी श्रेणी चुनें— ICSE (10वीं) या ISC (12वीं)।
4. अपना Unique ID, Index Number और स्क्रीन पर दिया गया Captcha Code दर्ज करें।
5. 'Show Result' बटन पर क्लिक करें।
डिजिलॉकर पर रिजल्ट कैसे देखें
सीआईएससीई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आप डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको digilocker.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको CISCE सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद आपको "Get Class X Result" या "Get Class XII Result" बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा। अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: CUET UG Exam City Slip Out 2026: सीयूईटी यूजी परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
SMS के जरिए भी देख सकते हैं नतीजे
अगर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो चलती है, तो आप बिना इंटरनेट के भी अपना स्कोर जान सकते । ICSE (10वीं) के लिए ICSE <सात अंकों की यूनिक आईडी> टाइप करें और इसे 09248082883 पर भेज दें। वहीं, ISC (12वीं) के लिए ISC <सात अंकों की यूनिक आईडी> टाइप करें और इसे 09248082883 पर भेज दें।
इन प्लेटफॉर्म पर मिलेगा रिजल्ट
cisce.org
results.cisce.org
Careers Portal
DigiLocker Portal
कब हुई थीं परीक्षा?
ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 तक चलीं। ICSE परीक्षा में करीब 2.6 लाख छात्र और लगभग 1.5 लाख छात्र ISC में शामिल हुए थे।
इतने मार्क्स जरूरी
ICSE बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी नंबर हासिल करने होंगे. ये नंबर दसवीं क्लास के लिए हैं। जबकि 12वीं सफलता के लिए 35 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।