.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D24a72397-a6d2-4338-8a53-7ec49d266ca5&w=3840&q=75)
IDBI Bank JAM Final Result 2025: आईडीबीआई बैंक की ओर से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। बता दें कि आईडीबीआई जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 जून 2025 किया गया था।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ का रिजल्ट देखने उम्मीदवा निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें-
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद "JAM Grade-O Final Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
STEP 4. इतना करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि आईडीबीआई बैंक की ओर से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ की भर्ती परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 8 जून 2025 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 676 पदों को भरा जाएगा।