IDBI Bank Recruitment 2026: अगर आप बैकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, IDBI बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 33 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें आईटी और एमआईएस (IT & MIS) के 19 पद, सिक्योरिटी ऑफिसर ग्रेड-डी के 8 पद, रिस्क मैनेजमेंट – इंफॉर्मेशन सिस्टम के 4 पद और ऑडिट – इंफॉर्मेशन सिस्टम (IS) ग्रेड-सी के 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड के अनुसार 1,24,000 से 1,97,000 प्रति माह सैलरी दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: EPFO Recruitment 2026: ईपीएफओ में 150 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1050 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और PwD कैटेगरी के लोगों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा।