ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान को कई बार कड़ी चेतावनी दी ह। मगर इस अमेरिकी राष्ट्रपति की सीधी वॉर्निंग सामने आई है, इसमें उन्होंने साफ चेतावनी जारी की है कि "गलत जानकारी = डील कैंसिल" 10 अप्रैल 2026 को ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा,"ऐसी खबरें आ रही हैं कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले टैंकरों से फीस वसूल रहा है।
डील रद्द हो जाएगी
उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी रुक जाना चाहिए"। उन्होंने संघर्ष विराम समझौते की याद दिलाते हुए कहा,"ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल को गुजरने देने के मामले में बहुत खराब काम कर रहा है. हमारा समझौता ऐसा नहीं है"। मतलब साफ है कि अगर ईरान ने गलत हरकत की या जानकारी छिपाई, तो डील रद्द हो जाएगी।
ट्रंप बोले, "बहुत जल्द, आप देखेंगे कि तेल का बहाव शुरू हो जाएगा, चाहे ईरान की मदद मिले या न मिले" 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' रोका, पर नाकेबंदी जारी6 मई 2026 को ट्रंप ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को अस्थायी रूप से रोका क्योंकि ईरान से डील की बातचीत चल रही थी। लेकिन साथ ही कहा:"अमेरिकी नौसैनिक की ओर से की जा रही नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी"। ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी जारी है। ट्रंप बोले कि ईरान हमें ब्लैकमेल नहीं कर सकता"।
रोक-टोक गुजरने देना होगा
अमेरिका की 3 सख्त शर्तेंमार्को रुबियो ने बताया कि डील के लिए US की शर्तें हैं। ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए। अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम सौंपना होगा।होर्मुज से जहाजों को बिना रोक-टोक गुजरने देना होगा।
ईरान की जवाबी मांग है, "होर्मुज पर टैक्स लेंगे" ईरान ने भी शर्तें रखीं,"फ्री पास पर टैक्स": ईरान का कहना है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से वह टैक्स वसूलेगा।फ्रीज फंड रिलीज: अमेरिका विदेशों में ब्लॉक पड़ी संपत्ति रिलीज करे।