Car Tips in Monsoon: देश में इस समय मानसून सक्रिय है। अलग-अलग राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में वाहन चलाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर जब गाड़ी के अंदर और बाहर का तापमान अलग होता है तो कार के शीशे पर भाप (फॉग) जमने लगती है। जिसे वाइपर चलाकर हटाया जा सकता है। लेकिन, कई बार स्टीम गाड़ी के अंदर आ जाता है, इससे विजिबिलिटी घट जाती है और इससे दुर्घटना होने की संभावना भी बढ़ती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आप आसान और असरदार ट्रिक्स को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कार के शीशे पर फॉग जम जाए तो क्या करें।
AC का टेंप्रेचर सही रखें
मानसून के दौरान कार के शीशों पर केबिन और बाहर के तापमान में अंतर के कारण भाप जम जाते हैं। क्योंकि कार के अंदर की हवा ज्यादा नम होती है और उसका तापमान बाहर के तापमान से मेल नहीं खाता, तो शीशों पर भाप बन जाती है। ऐसे में आप अपनी कार के एसी (AC) का तापमान सही तरीके से सेट करें, कार के अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले करीब 2 डिग्री कम रखें।
खिड़की खोल लें
अगर आपके कार में बहुत ज्यादा भाप हो गई है और एसी से भी मदद नहीं मिल पा रही है, तो आपको अपने कार की थोड़ी सी खिड़की खोल देनी चाहिए। ऐसा करने से अंदर और बाहर के तापमान में संतुलन बनेगा और शीशों से भाप जल्दी हटेगी।
डेमिस्टर मोड का करें इस्तेमाल
डेमिस्टर मोड, जिसे डिफॉगर भी कहा जाता है, इस मोड का इस्तेमाल कर के भी भाप को कम किया जा सकता है। आप अपने कार में HVC या क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम ऑन कर सकते हैं, ऐसा करने से हवा डायरेक्ट विंडस्किन पर पड़ती है। इसके बाद कुछ ही सेकंड में शीशे पर जमी भाप पूरी तरह से साफ हो जाती है।