Floor Cleaning Tips For Rainy Season: साफ-सुथरा फर्श घर को क्लीन रखने के लिए जरूरी होता है। लेकिन बरसात के मौसम में अक्सर ये समस्या आती है कि रूम के फ्लोर पर पोछा लगाने के बाद फर्श चिपचिपा हो जाता है और उनकी चमक गायब हो जाती है। ऐसे में अगर आप अपने पोछा में इस्तेमाल होने वाले पानी में कुछ चीजों को डालें तो आपकी ये समस्या दूर हो सकती है। जी हां पानी की बाल्टी में इन चीजों को मिलाकर पोछा लगाने से फर्श पर चमक आती है और फर्श का चिपचिपा पन भी दूर हो जाता है। तो आइए जानते हैं कि पानी में किन चीजों को मिलाकर पोछा लगाना चाहिए।
बेकिंग सोडा
कुकिंग के अलावा बेकिंग सोडा का इस्तेमाल क्लीनिंग के लिए भी किया जाता है। जी हां अगर आप पोछा लगाते वक्त पानी में बेकिंग सोडा मिला ले, तो इससे फर्श चमक उठता है और चिपचिपा पन भी दूर रहता है।
नमक
बरसात के मौसम में नमक के पानी से पोछा लगाना फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि नमक एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लीनर है, जो बैक्टीरिया और कीटाणुओं को खत्म करता है। अगर आप पोछा के पानी में 2 चम्मच नमक मिलाकर लगाते हैं, तो इससे चिपचिपा पन दूर होता है और आपका बीमारियों से भी बचाव होता है।
नींबू
बारिश के मौसम में पोछा लगाने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप पानी में आधा नींबू निचोड़ देते हैं और फिर पोछा लगाते हैं, तो इससे चिपचिपाहट दूर होती है और फर्श की गंदगी भी अच्छी तरह से साफ होती है।
सिरका
सिरका एक नेचुरल क्लीनर है, सिरके में एंटी बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप पानी में सिरका मिलाकर पोछा लगाते हैं, तो इससे फर्श की अच्छी तरह से सफाई होती है। साथ ही गंदगी की वजह से होने वाली बीमारियों से भी बचाव होता है।
ऑयल
ऐसे कई तेल हैं जिनकी खुशबू अच्छी होती है, जैसे पेपरमिंट तेल और नींबू का तेल आदि। अगर आप पानी की बाल्टी में इनमें से किसी एक तेल को डालकर पोछा लगाते हैं, तो इससे बैक्टीरिया दूर भागते हैं और फर्श भी चमक जाता है। इस तरह से फर्श पर पोछा लगाने से मक्खियां भी दूर रहती है।