Woman weight Gain: अक्सर महिलाओं को शुरु से ही सुन्दर दिखने का शोक होता हैं फिर चाहें वो उम्र दराज ही क्यूं न हो जाएं. एक वक्त ऐसा आता है जब महिलाएं चेहरे से तो सुन्दर दिखने लग जाती हैं, लेकिन वो अपने शरीर के बढ़ते वजन के कारण हार जाती हैं. ऐसा नहीं कि वजन बढ़ने से चेहरे की सुन्दरता में फर्क पड़ता हैं, बल्कि वजन बढ़ने के कारण आपको कई तरह की बीमारियों का सामनी भी करना पड़ सकता हैं. अगर आप भी अपने वजन से परेशान हो तो आज से अपनाएं डॉक्टर सरीन कि टिप्स, जो उनको द्वारा वजन कम करने के लिए बताई गई हैं.
किस उम्र में होती है दिक्कत
महिलाओँ को वजन की जो सबसे ज्यादी दिक्कत आती है, वो आती है जब महिलाएं 30 की उम्र पार कर लेती हैं. हांलाकि, कई लोगों को ये प्रोब्लम का सामना कम उम्र में भी करना पड़ सकता हैं. ज्यादातर महिलाएं जो 30 की उम्र पार कर लेती हैं, उन्हें पेट की चर्बी, कूल्हे और जांघो पर फैट जमा होने कि दिक्कत आती है, जिस वजह से महिलाओं का सुन्दर दिखना तो काम हो ही जाता है साथ ही तमाम बीमारियों से भी जूझना पड़ सकता हैं. अगर आप भी अपने वजन की वजह से सुन्दरता का नहीं निखार पा रही हैं तो डॉ. सरीन द्वारा बताई गई इन सलाह को जरूर अपनाएं.
यह भी पढ़ें: convertible refrigerator freezer: बदलते मौसम और ज़रूरतों के अनुसार काम करने वाले बेहतरीन कन्वर्टिबल फ्रिज
अपनाएं ये टिप्स
देश के जाने-माने डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने एक चैनल को इन्टरव्यू देते हुए बताया कि महिलाओं को अपना वजन मैन्टेन करने के लिए, खान-पान, लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटी पर विशेष ध्यान देना चाहिए. साथ ही डॉ सरीन ने बताया कि अगर किसी भी महिला की लम्बाई 5 फीट हैं तो उस महिला को अपना वजन 50 किलो तक ही रखना होगा. इसके अलावा अगर कोई महिला को डायबिटीज या हार्ट डिसीज की प्रोब्लम से जूझ रही है तो उसे डॉ. सरीन के द्वारा बताए गए वजन से भी 5 से 6 किलो कम करना पड़ेगा.