
अभी बीते दिनों एक युवक का अवैध तमंचे के साथ खुद को आतंवादी बताते हुए का वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। अब थाना नारसैना के एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे ओरो को बदमाश व खुद को आतंकवादी बता रहा है। जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है।
बुलंदशहर में अवैध तमंचे के साथ एक और युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक हाथ में तमंचा थामे खुद को आतंकवादी बताते हुए रील बनाता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक कहता है- "अगर तुम बदमाश हो तो किया हुआ, हम भी वो हैं जिसे ज़माना आतंकवादी कहता है।" बताया जा रहा है कि यह युवक अमन पुत्र सिराज, थाना नरसैना क्षेत्र के गांव यूनूसपुर का रहने वाला है। इस वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
देशभक्त और आतंकवाद विरोधी संगठनों ने ऐसे वीडियो को समाज में विभाजन फैलाने वाला और खतरनाक संदेश देने वाला बताया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक युवक के अंदर खुद को आतंकवादी कहे जाने जैसी सोच पैदा कैसे हुई? वहीं पुलिस अब इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, हाल के दिनों में प्रशासन द्वारा ऐसे कई मामलों में सख्त कार्रवाई की गई है, जहां सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की गई थी। फिलहाल, थाना नरसैना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो वायरल करने वाले युवक की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।