
सड़क हादसों में होने वाली 30 प्रतिशत मौतों की वजह हेलमेट न लगाना है। अब एक ऐसा हेलमेट तैयार किया जा रहा है, जो सड़क दुर्घटना के प्रति आपको सचेत करेगी। ये हेलमेट आगरा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने तैयार किया है। ये न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा देगा, बल्कि हादसा होने के एक मिनट बाद उसकी सूचना मोबाइल पर भेजेगा।
स्मार्ट चिप और सेंसर को लगाया
स्मार्ट हेलमेट प्रोजेक्ट को तैयार करने वाले छात्रों का कहना है कि हेलमेट की तकनीकी संरचना काफी अत्याधुनिक है। इसमें एक स्मार्ट चिप और सेंसर को लगाया गया है। ये वाहन के इंजन से जुड़ा हुआ है। सेंसर पहचानेगा कि शख्स नशे की हालत में तो नहीं है। अगर ऐसा होता है गाड़ी इंजन चालू ही नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: Dularchand Murder Case: मोकामा में दुलारचंद की हत्या से बवाल, अनंत सिंह पर गोली चलाने का आरोप
वॉइस असिस्टेंट और ब्लूटूथ सिस्टम को लगाया
इसके साथ अगर हेलमेट सही तरह से नहीं लगाया गया है तो भी इंजन चालू नहीं होने वाला है। इस हेलमेट में वॉइस असिस्टेंट और ब्लूटूथ सिस्टम को लगाया गया है। चालक को कॉल आने पर हेलमेट में एक इंटरनल स्पीकर के जरिए बातचीत की सुविधा मिल सकेगी।
ऑटोमैटिक अलर्ट सिस्टम है
प्रोजेक्ट पर काम करने वाले छात्र आयुश शर्मा का कहना है कि बीते 4 महीनें से इस प्रोजेक्ट पर काम जारी है। यह जनवरी तक पूरा हो जाएगा। अभी इसमें एप और अन्य एआई संबंधित फीचर्स को जोड़े जाने का काम हो रहा है। इस स्मार्ट हेलमेट की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑटोमैटिक अलर्ट सिस्टम है।
हादसे की सूचना अपने आप पहुंच जाएगी
हेलमेट में सिम कार्ड लगाने की व्यवस्था दी गई है। इसमें एक नंबर को जोड़ा जा सकता है। दुर्घटना होने पर उस नंबर हादसे की सूचना अपने आप पहुंच जाएगी। इसके साथ एआई आधारित वाॅइस असिस्टेंट के माध्यम एसओएस बोलते ही जरूरी सेवाओं के लिए दर्ज आपातकालीन नंबरों तक पहुंच जाएगी।