
Poor Sleeping Habits: अगर आपको लगता है कि कम नींद लेने या खराब नींद का असर सिर्फ आपके रोजाना के रूटीन पर देखने को मिलता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि कम नींद लेने से आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जी हां इस आदत से दिल और दिमाग दोनों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सोने से ठीक पहले की गई कुछ गलतियां आपके नींद की गुणवत्ता पर बुरा असर डालती हैं, जो आपको गंभीर रूप से बीमारी बना सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि सोने से पहले कौन सी आदत हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है।
सोने से पहले मोबाइल चलाना
अक्सर कर लोग काम से लौटने के बाद फुर्सत के इन पलों में देर रात तक मोबाइल चलाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं सोने से पहले मोबाइल चलाने से नींद की गुणवत्ता में बुरा प्रभाव पड़ता है। देर रात तक मोबाइल चलाने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है, साथ ही मोबाइकल स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट की वजह से मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन बाधित होता है, जिससे दिमाग पर असर पड़ता है।
कैफीन का सेवन
कई लोगों की आदत होती है कि वो रात को सोने से पहले चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन ये आदत आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है। ऐसा करने से नींद न आना, नींद की गुणवत्ता खराब होना, घबराहट और बैचेनी जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। सोने से पहले कैफीन का सेवन करने से बार-बार नींद टूट सकती है।
यह भी पढ़ें: Morning Heart Attack Risk: क्यों सुबह के समय ही सबसे ज्यादा होता है हार्ट अटैक, जानिए इसके पीछे का बड़ा कारण
मसालेदार भोजन
कई बार लोग रात को सोने से पहले अच्छा और मसालेदार भोजन करना पसंद करते हैं। लेकिन रात को सोने से पहले मसालेदार भोजन करने से आपके पाचन स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जी हां सोने से पहले मसालेदार भोजन का सेवन करने से अपच, एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन और शरीर के तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे नींद आने में परेशानी हो सकती है। इससे नींद की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है।
अनियमित सोना
कई लोगों के सोने का कोई समय नहीं होता है, कभी वे जल्दी सो जाते हैं तो कभी बहुत देर से सोते हैं, ऐसे में शरीर को यह पता नहीं चल पाता है कि सोने का सही समय क्या है। इसके कारण न सिर्फ अनिद्रा की समस्या होती है बल्कि इससे मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है और हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम भी कमजोर पड़ सकता है। अनियमित सोने से थकान, ऊर्जा की कमी, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।