.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Dc97a17cd-23fb-496f-905c-9630cbb13fdc&w=3840&q=75)
Medical Course: हर साल लाखों उम्मीदवार नीट की परीक्षा देते हैं, उनमें से कुछ ही स्टूडेंट्स नीट की परीक्षा में पास हो पाते हैं। लेकिन नीट की परीक्षा में असफल रहे छात्रों को उदास होने की जरूरत नहीं है, उनका डॉक्टर बनने का सपना अभी भी पूरा हो सकता है। जी हां ऐसे कई मेडिकल ऑफ्शन हैं, जहां पर आप अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखवा सकते हैं। अगर आप डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आप पैरामेडिकल कोर्स की तरफ अपना कदम बढ़ा सकते हैं। आजकल शॉर्ट-टर्म कोर्स के रूप में पैरामेडिकल कोर्स युवाओं को खूब पसंद आ रहा है। आइए विस्तार से इस कोर्स के बारे में जानते हैं।
12वीं के बाद कर सकते हैं कोर्स
पैरामेडिकल कोर्सेस में कई ऑप्शन है, इन कोर्सेस को आप सरकारी कॉलेजों से कर सकते हैं। बता दें कि 12वीं के बाद आप इन कोर्सेस को कर सकते हैं। आइए जानते हैं पैरामेडिकल कोर्सेस में कौन-कौन से ऑप्शन है।
1. डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (DMLT)
2. रेडियोलॉजी और इमेजिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (DRIT)
3. ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा (dott)
4. बीएससी नर्सिंग (Bsc Nursing)
5. स्वास्थ्य एवं अस्पताल प्रबंधन में डिप्लोमा (DHHM)
6. ऑप्टोमेट्री में डिप्लोमा (Optometry)
एक अच्छा करियर सेट कर सकते हैं
आपको बता दें कि इन सभी कोर्स को आप किसी अच्छे सरकारी कॉलेजों से कर सकते हैं। कुछ सरकारी कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम के जरिए इन कोर्सेस में दाखिला लेते हैं, तो कुछ कॉलेज मेरिट लिस्ट के आधार पर भी दाखिला लेते हैं। 12वीं के बाद पैरामेडिकल में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करने के बाद आप अपना एक अच्छा करियर सेट कर सकते हैं।
इन कॉलेजों में होता है पैरामेडिकल कोर्स
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
2. जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI)
3. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU)
4. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली
5. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC)
6. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC)