Soup For Cold And Cough: बदलते मौसम के साथ सर्दी-जुकाम की समस्या एक आम समस्या है। सर्दी-जुकाम की समस्या वैसे तो कुछ दिनों में खुद से ही ठीक हो जाती है, लेकिन कभी-कभी काफी लंबे समय तक परेशान करती है। सर्दी-जुकाम होने पर तुरंत दवा का सेवन नहीं करना चाहिए, बल्कि कुछ घरेलू तरीकों को अपनाना चाहिए। जी हां सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए आप सूप का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि सूप पीने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है। साथ ही सूप कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में और स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए कौन-कौन से सूप का सेवन करना चाहिए।
कद्दू का सूप
सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कद्दू के सूप का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कद्दू का सूप पीने से शरीर को अंदर से गर्माहट मिलती है, साथ ही कद्दू का सूप पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।
मिक्स वेजिटेबल सूप
मिक्स वेजिटेबल सूप का सेवन सर्दी-जुकाम में काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि सूप में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो श्वसन तंत्र के संक्रमण से राहत दिलाता है। बता दें कि सर्दी भी एक तरह का श्वसन तंत्र संक्रमण ही है। इसलिए सर्दी-जुकाम होने पर मिक्स वेजिटेबल सूप पीना चाहिए।
टमाटर और तुलसी सूप
सर्दी-जुकाम होने पर टमाटर और तुलसी के सूप का सेवन काफी लाभकारी होता है। क्योंकि टमाटर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, तो वहीं, तुलसी एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, अगर आप टमाटर और तुलसी के सूप का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता है।
मशरूप सूप
मशरूम का सूप पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां अगर आप मशरूम के सूप का सेवन करते हैं, तो यह सर्दी-जुकाम में फायदेमंद होता है। क्योंकि मशरूम का सूप एंटी इंफ्लेमेंटरी गुणों से भरपूर होता है, जो सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।
अदरक-लहसुन सूप
सर्दी-जुकाम की समस्या से परेशान लोगों के लिए अदरक और लहसुन का सूप पीना चाहिए। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं