Cervical pain symptoms: आजकल डेस्क जॉब की वजह से लोग दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। जिसकी वजह से लोगों के गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत हो जाती है। जिसे लोग मामूली दर्द समझकर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। लेकिन गर्दन दर्द को हल्के में नहीं लेना चाहिए। क्योंकि लंबे समय तक होने वाला गर्दन का दर्द सर्वाइकल भी हो सकता है। सर्वाइकल की बीमारी आजकल हर उम्र के लोगों में देखने को मिलती है। सर्वाइकल को स्पोंडिलोसिस भी कहा जाता है। सर्वाइकल की बीमारी काफी खतरनाक हो सकती है। इसलिए अगर आपको ऐसे लक्षण दिखे तो नज़रअंदाज़ न करें और समय रहते ही छुटकारा पा लें। आइए जानते हैं कि सर्वाइकल पेन के क्या-क्या लक्षण होते हैं।
सर्वाइकल के लक्षण
गर्दन में दर्द
चक्कर आना
सिर दर्द
हाथ पैर में अक्सर झुनझुनी महसूस होना
गर्दन और कंधों पर अकड़न होना
गर्दन हिलाने में दर्द बढ़ना
सर्वाइकल के कारण
ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठना
गलत पोजीशन में सोना
गर्दन को बहुत देर तक झुकाये रखना
ऊंचे और बड़े तकिये का इस्तेमाल करना
शारीरिक तनाव
किसी नस पर अधिक दबाव
रीढ़ की हड्ड़ी पर दबाव
सर्वाइकल पेन का घरेलू इलाज
1- सर्वाइकल पेन में लहसुन (Garlic) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लहसुन में कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन सी जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो दर्द से आराम दिलाते हैं। इसके लिए रोजाना गुनगुने पानी के साथ 2-3 लहसुन का सेवन करना चाहिए।
2- अगर आपको सर्वाइकल पेन की शिकायत है, तो आपको सिकाई करनी चाहिए, क्योंकि इससे दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके लिए आप बर्फ के टुकड़ों से भी सिकाई कर सकते हैं और गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिलाकर भी सिकाई कर सकते हैं।
3- सर्वाइकल की शिकायत होने पर हल्दी (Turmeric) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं। जो दर्द से तुरंत छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए सर्वाइकल पेन होने पर रोजाना रात में हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए।
4- सर्वाइकल पेन से छुटकारा पाने के लिए एक्सरसाइज (Exercise) बहुत जरूरी होती है। एक्सरसाइज करने से दर्द में काफी आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना 10-15 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए।
5- सर्वाइकल पेन की शिकायत होने पर कैल्शियम (Calcium) और विटामिन डी (Vitamin D) से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे सर्वाइकल की बीमारी में काफी आराम मिलता है।
6- सर्वाइकल पेन की शिकायत होने पर तेल से मालिश करनी चाहिए। इससे सर्वाइकल पेन से जल्द छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए तिल के तेल या सरसों के तेल को गुनगुना कर के मालिश करनी चाहिए।
सर्वाइकल की शिकायत होने पर इन बातों का रखें ध्यान
- बैठते समय अपनी गर्दन को सीधा रखें।
- तकिये का इस्तेमाल न करें।
- ज्यादा देर तक लगातार बैठकर काम न करें।
- सोते समय भी गर्दन को झुका कर न सोएं।
- ज्यादा वजन वाला सामान न उठाएं।