Gut Health: आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से अधिकतर लोग किसी न किसी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। उन्हीं में से एक ब्लोटिंग और गैस की समस्या है। ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी आजकल के लाइफस्टाइल की आम समस्याएं बन चुकी हैं। ऐसे में कई लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों का सहारा ले लेते हैं, लेकिन छोटी-छोटी चीजों में दवाइयां नहीं लेनी चाहिए, बल्कि इस प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए आप कुछ आसान तरीके भी अपना सकते हैं।
डाइजेशन को खराब कर रही ये आदत
डॉक्टर्स के अनुसार आजकल की अनहेल्दी ईटिंग और गलत टाइमिंग लोगों के डाइजेशन को खराब कर रही है। इसकी वजह से छोटे से लेकर बड़ों तक को गट हेल्थ की समस्या से जूझना पड़ रहा है। तो चलिए आइए जानते हैं बिना दवाइयों के गट हेल्थ को कैसे हेल्दी रखा जा सकता है।
ओवरईटिंग से बचें
ऐसा कई बार होता है जब हमें तेज भूख लगी रहती है, तो हम ओवरईटिंग कर लेते हैं और बहुत ज्यादा खाना खा लेने की वजह से हमारे पेट पर प्रेशर पड़ने लगता है, जिसकी वजह से डाइजेशन धीमा हो जाता है और गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्या बढ़ जाती है। इसके लिए हमेशा जितनी भूख हो उससे कम ही भोजन करना चाहिए।
रात में देर से न खाएं खाना
आजकल की लाइफस्टाइल में लोग रात में देर से खाना खाते हैं, लेकिन रात में देर से खाना खाने की वजह से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और खाना सही तरह से पच नहीं पाता है, जिसकी वजह से गैस की समस्या हो जाती है। रात में खाना सोने से हमेशा 2 घंटे पहले खाना चाहिए और खाना खाकर रोज 30 मिनट टहलना चाहिए, जिससे खाना अच्छी तरह से पच जाएं।
यह भी पढ़ें: Antibiotic Overuse Health Risks: 83% भारतीय रोगियों पर मंडरा रहा है ये बड़ा संकट, दवाएं हो रही हैं बेअसर
हाई कार्बोहाइड्रेट फूड्स न खाएं
आजकल अधिकतर लोग सफेद ब्रेड, मिठाइयां, पाश्ता, नूडल्स, शुगर और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे फूड्स का ज्यादा सेवन करना पसंद करते हैं, लेकिन ये फूड्स शरीर में कार्बोहाइड्रेट को फर्मेंट करते हैं, जो गैस और ब्लोटिंग की समस्या को बढ़ाते हैं। गट हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए इन फूड्स से दूरी बना लेनी चाहिए और अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए।
गैस-ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू इलाज
अदरक का पानी पिएं
अजवाइन का पानी पिएं
हींग का पानी पिएं
जीरा पानी पिएं
सौंफ खाएं